Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचण्ड–माधव के कारण आज अमेरिका और चीन आमने–सामने होना पड़ा हैः ज्ञावली

 
प्रदीप ज्ञावली, फाईल तस्वीर

धनगढी, २८ फरवरी । नेकपा एमाले के उप–महासचिव प्रदीप ज्ञावली ने दावा किया है कि एकीकृत माओवादी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल और नेकपा एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल के कारण ही आज अमेरिका और चीन आमने–सामने होना पड़ा है । उनका यह भी कहना है कि वे लोग सत्ता के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं । उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सहयोग परियोजना (एमसीसी) प्रकरण से यही बात साबित हुई है ।
प्रेस चौतारी नेपाल कैलाली द्वारा आज धनगढी में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए पूर्व परराष्ट्रमन्त्री भी रहे एमाले उपमहासचिव ज्ञावली ने कहा– ‘वे लोग (प्रचण्ड–माधव) आज भी नहीं कह सकते हैं कि एमसीसी ठीक है, इसीलिए पास किया गया है । जब एमाले ने कांग्रेस के साथ मिलकर सभामुख को हटाने की तैयारी की और एमाले द्वारा कारवाही में पड़े १४ सांसदों को पदच्यूत करने की तैयारी की तो उन लोगों को लगा कि हम हम लोग अब सत्ता से बाहर हो जाएंगे, इसीलिए उन लोगों ने एमसीसी को समर्थन किया है ।’
नेता ज्ञावली ने यह भी दावा किया है कि प्रचण्ड–माधव के कारण ही आज अमेरिका और चीन नेपाल को लेकर आमने–सामने होना पड़ा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है । उनका यह भी कहना है कि नेताओं के कारण ही आज आम नागरिकों में रही देशप्रेम संबंधी भावना को अवमुल्यन हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com