जय शर्मा बने मारवाड़ी युवा मंच बिराटनगर का अध्यक्ष
माला मिश्रा बिराटनगर ! सामाजिक काम मे सक्रिय मारवाड़ी युवा मंच बिराटनगर का अध्यक्ष पद पर जय शर्मा का चयन किया गया है । एक समारोह के बीच अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने पद हस्तांतरण किया । इस मौके पर मारवाड़ी समाज के प्रबुद्धजन सुरेश शर्मा , भिखमचन्द्र सरल , शंकर लाल अग्रवाल , फूल कुमार लालवानी , शिवरतन जोशी , नंदकिशोर राठी , शेर सिंह दुग्गड़ के मौजूदगी में नया कार्यकारिणी का गठन किया गया ।
नए कार्यकारिणी में जतिन राठी प्रथम उपाध्यक्ष ,मोहित लालवानी द्वितीय उपाध्यक्ष , मोहित अग्रवाल महासचिव , पवन पंकज पारख कोषाध्यक्ष , धीरज शर्मा , अंकित मारु संयुक्त सचिव ,राहुल शर्मा संगठन सचिव , मधुर दुग्गड़ संचार सचिव , सुशील अग्रवाल संयुक्त कोषाध्यक्ष के अलावा सदस्यों में जीतेन्द्र नौलखा ,कुमोद अग्रवाल ,आनन्द सोमानी ,विनय पारख ,धर्मेन्द्र बोहरा , ललित अग्रवाल ,अजय सोनी , महेश छंगानी , हरीश राठी ,महेन्द्र जजोडिया ,भास्कर सोनी ,गौरव लालवानी ,बिनोद सोनी , श्रयेश बैध का चयन किया गया है । नव चयनित अध्यक्ष जय शर्मा ने बताया कि पूर्व के तरह मानव सेवा में समर्पित हो सामाजिक कार्य को अच्छे ढंग से संपादन करूंगा । सभी को साथ लेकर संस्था को नया पहचान दिलाने के लिए भरसक प्रयास करूंगा ।निवर्तमान अध्यक्ष , पूर्व अध्यक्ष व सलाहकार का मार्गदर्शन से आगे का काम किया जाएगा ।




