महालक्ष्मी बैंक द्धारा बेथरी खुटिदेवी कल्याणकारी संस्था को सहयोग
हिमालिनी संवाददाता/ रुपन्देही । रुपन्देही:महालक्ष्मी विकास बैंक लिमिटेड बेथरी शाखा द्धारा रुपन्देही के मायादेवी गावापालिका वड़ा नम्बर ६ स्थित बेथरी खुटिदेवी कल्याणकारी संस्था को स्वर्गद्वारी विश्राम गृह (प्रतिक्षालय) निर्माण के लिए संस्था को ५० हजार रूपये का संस्थागत सामाजिक उत्तरदायित्व अन्तर्गत बैंक द्धारा सहयोग किया गया है
बेथरी शाखा प्रबन्धक अनिष गौतम ने बताया है ।
बुधबार को एक कार्यक्रम के बीच महालक्ष्मी विकास बैंक लिमिटेड भैरहवा शाखा प्रबन्धक गौतम गुप्ता और बेथरी शाखा प्रबन्धक अनिष गौतम द्धारा संस्था के अध्यक्ष जंगबहादुर यादव को उक्त रकम का चेक हस्तान्तरण किया है ।
उक्त कार्यक्रम बीच संस्था के अध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने कहा की विश्राम घर बनाने के लिए महालक्ष्मी विकास बैंक लिमिटेड द्धारा ५० हजार रूपये का मिला सहयोग ।जिसको लेकर हृदय से आभार प्रकट करना चाहता हूं ।

