Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

8 नेपाली लड़कियों को अवैध आर्केस्ट्रा के चुंगल से किया मुक्त ! लड़कियाँ हुई भाव विभोर

 

इसे अवश्य सुने 

 

*सीनियर इंस्पेक्टर मनोज कु शर्मा ने मानव तस्करी पर फिर की एक और चोट… 08 नेपाली लड़कियों को अवैध आर्केस्ट्रा के चुंगल से किया मुक्त…नेपाली लड़कियों ने भाव विभोर हो कहा सर धन्यवाद*

दिनांक 01.03.2022 दिन मंगलवार लगभग सांय 01 बजे के आसपास एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग यूनिट टीम (AHTU) रक्सौल द्वारा सौनाहा बाज़ार में दो आर्केस्ट्रा पर छापा मारा गया जिसमें 08 नेपाली लड़कियों को चुंगल से छुड़ाया गया लड़कियों ने भाव विभोर होकर धन्यवाद् कहा. इन आठ लड़कियों में 4 नाबालिग लड़कियाँ भी थी. आज शिवरात्री भी दिन था, मंगलवार भी और एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग यूनिट रक्सौल के कारण 08 लड़कियों के जीवन को भगवान् शिव का आशीर्वाद तो मिला ही साथ ही उनके जीवन में मंगल भी ला दिया.
अचानक से सौन्हा बाजार में दो आर्केस्ट्रा पर टीमों का सयुंक्त अभियान चला जिसमें एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग यूनिट टीम (AHTU) रक्सौल के प्रभारी सीनियर इंस्पेक्टर मनोज कु शर्मा के साथ सयुंक्तरूप से एन.जी.ओ.रेस्क्यू मिशन फाउंडेशन, चाइल्ड लाइन केयर सब-सेंटर रक्सौल तथा पलनवा थाना की पुलिस भी थी.
आज पूरे दिन रक्सौल क्षेत्र में यह चर्चा का विषय रहा. स्थानीय लोगों ने कहा कि हम लोग पहले भी इनकी शिकायत कर चुकें हैं. किन्तु आज जो हुआ उससे बहुत हर्ष का माहौल देखा गया. ए.एच.टी.यू टीम रक्सौल (मानव तस्करी रोधी ईकाई) बहुत लोगों का उद्दार कर रही है. उनका कार्य बहुत सराहनीय है.
जब लड़कियों की काउंसिलिंग की गयी तो किसी ने बताया कि शादी के बहाने से उसके साथ शारीरिक शोषण किया गया, किसी ने कहा हमें अच्छे जीवन और लाइफस्टाइल का झांसा दिया गया किन्तु हमें गंदे गंदे गानों पर नचवाया जाएगा यदि पहले जानकारी होती तो हम नहीं आते. किसी ने कहा कि मैं बहुत महीनो से घर भेजने के लिए बोल रहा थी किंतु मुझे कभी घर नहीं भेजा गया. किसी ने कहा कि सर आपका धन्यवाद अब हम कभी इनके झांसे में नहीं आएँगी.
सीनियर इंस्पेक्टर मनोज कु शर्मा कहा कि प्रयास रहेगा कि मानव तस्करी को बढ़ावा देने वाले जितने भी कारक होंगे सब पर कठोर प्रहार किया जाएगा और अब समाज के लोगों को ही ऐसे लोगों के विरुद्ध आवाज उठानी होगी जो गंदे गंदे गानों पर छोटी और बड़ी लड़कियों से डांस करवाते हैं और लड़कियों को गंदे दल दल में झोंक देते हैं.
एन.जी.ओ. रेस्क्यू फाउंडेशन के डाइरेक्टर वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि आर्केस्ट्रा के नाम पर लड़कियों के साथ बहुत अत्याचार शारीरिक शोषण किया जाता है और इसको रोकने के लिए कार्य किया जाता रहेगा.
सभी लडकियों को व् इनसे अवैधरूप से कार्य करवाने वालों को पलनवा थाना को सौंप दिया गया, पलनवा थाना के प्रभारी उप-निरीक्षक प्रभाकर पाठक का ए.एच.टी.यू टीम व् रेस्क्यू फाउंडेशन के साथ बहुत शानदार सहयोग भी किया.
इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सम्मिलित रहे ए.एच.टी.यू टीम प्रभारी सीनियर इंस्पैक्टर मनोज कु० शर्मा, रेस्क्यू फाउंडेशन के डाइरेक्टर वीरेन्द्र सिंह,पलनवा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रभाकर पाठक, ए.एच.टी.यू टीम से उपनिरीक्षक नेहा सिंह, सहा० उपनिरीक्षक परिश्वर मुशाहारी, मुख्या आरक्षक कुलदीप कुमार, मुख्य आरक्षक राम कुमार, महिला आरक्षी नाज़रीन बानो व् आरक्षी रामलाल बाज्या रेस्क्यू फाउंडेशन से दिलीप कुमार, अक्षय पाण्डेय चाइल्ड लाइन केयर से पवन कुमार, किरण वर्मा, नवीन कुमार, अभिषेक कुमार, पलनवा थाना से उपनिरीक्षक श्रेया सिंह सहा० उपनिरीक्षक उदय कु पासवान, आरक्षी रजनी आरक्षी काजल इतियादी भी रहे.

यह भी पढें   माछापुच्छ्रे बैंक की २८वीं वार्षिक साधारणसभा सम्पन्न, ६ प्रतिशत लाभांश पारित

इसे अवश्य सुनें

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com