Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसद् का अवरोध हटाने के लिए सत्ताधारी गठबंधन ने किया एमाले से आग्रह

 
फाईल तस्वीर

काठमांडू, ३ मार्च । सत्ताधारी गठबंधन ने संसद् में जारी अवरोध हटाने के लिए प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले से आग्रह किया है । आज प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में सम्पन्न सत्ताधारी गठबंधन में आबद्ध ४ दलों के शीर्ष नेता सम्मिलित समन्वय समिति बैठक ने ऐसा आग्रह किया है ।
बैठक में बहस हुआ है कि संसद् अवरुद्ध होने के कारण नागरिकता लगायत महत्वपूर्ण विधेयक में आवश्यक विमर्श नहीं हो पाया है । बैठक संबंधी जानकारी देते हुए सरकार के प्रवक्ता तथा सूचना प्रविधि मन्त्री ज्ञानेन्द्र बहादुर कार्की ने कहा– ‘प्रमुख प्रतिपक्षी दलों से आग्रह किया गया है कि संसद् में जारी अवरोध हटाया जाए और पर्याप्त विचार–विमर्श के लिए वातावरण बनाया जाए ।’
इसीतरह बैठक ने यह भी निर्णय किया है कि घोषित स्थानीय चुनाव में सत्ताधारी दलों के बीच आपसी तालमेल कर सहभागी होना है । बैठक में सहभागी जनता समजावादी पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा कि स्थानीय चुनाव में सत्ताधारी गठबंधनों के बीच आपसी सहकार्य पर भी जोर दिया गया है । सत्ता गठबंधन के बीच घोषित साझा न्यूनतम कार्यक्रम कार्यान्वयन के लिए भी जोर दिया है । इसीतरह संसद् से अमेरिकी सहयोग परियोजना (एमसीसी) पारित होना बैठक ने उपलब्धीपूर्ण माना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com