पार्टी से अलग ना होने के लिए प्रचण्ड ने किया श्रेष्ठ से आग्रह
काठमांडू, ३ मार्च । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकम दाहाल प्रचण्ड ने पार्टी नेता नारायणकाजी श्रेष्ठ को पार्टी से अलग ना होने के लिए आग्रह किया है । आज सुबह दो नेताओं के बीच प्रचण्ड निवास खुमलटार में सम्पन्न भेटवार्ता के दौरान उन्होंने ऐसा आग्रह किया है । लेकिन नेता श्रेष्ठ ने प्रचण्ड द्वारा व्यक्त विचार तथा भावनाओं को अनदेखा किया है । प्राप्त सूचना अनुसार प्रचण्ड और श्रेष्ठ बीच सम्पन्न भेटवार्ता निष्कर्ष बिहीन हो गया है ।
स्मरणीय है, संसद् से अमेरिकी सहयोग परियोजना (एमसीसी) पास होने के बाद नेता श्रेष्ठ पार्टी नेतृत्व के प्रति असंतुष्ट हैं । उनका मानना था कि एमसीसी को संसद् से अनुमोदन नहीं होना चाहिए । इसी विषयों को लेकर राजनीतिक वृत्त में चर्चा है कि माओवादी पार्टी विभाजन की ओर जा रहा है । चर्चा है कि माओवादी में असन्तुष्ट पक्षधर नेता–कार्यकर्ता को इकठ्ठा कर नेता श्रेष्ठ नयी पार्टी निर्माण के लिए प्रयासरत हैं ।

