Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धनगढी उप–महानगरपालिका में हमाल ने किया उम्मीदवारी घोषणा

 
गोपाल हमाल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ३ मार्च । वैशाख ३० गते के लिए घोषित स्थानीय चुनाव में धनगढी उप–महानगरपालिका में मेयर पद के लिए गोपाल हमाल ने उम्मीदवारी घोषणा किया है । हमाल वही व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने कुछ ही दिन पहले विवेकशील साझा पार्टी से इस्तिफा दिया था । पार्टी के लिए हमाल सुदूरपश्चिम प्रदेश संयोजक भी थे ।
वि.सं. २०७४ साल में सम्पन्न स्थानीय चुनाव में स्वतन्त्र उम्मीदवार के रुप में उम्मीदवारी देनेवाले हमाल ने इस बार भी स्वतन्त्र उम्मीदवार के रुप में उम्मीदवारी घोषणा किया है । ०७४ साल में हमाल कांग्रेस उम्मीदवार नृपबहादुुर वड के साथ पराजित हो गए थे ।
आज बिहिबार धनगढी में उम्मीदवारी घोषणा सभा आयोजना करते हुए उन्होंने उम्मीदवारी घोषणा किया है । हमाल ने कहा– ‘०७४ साल में मुझे दूसरे स्थान पर रहना पड़ा, लेकिन मैंने इसको प्रथम स्थान ही माना है । इस चार सालकी अवधि में मैंने धनगढी को विकासित बनाने के लिए योजना बनाया है ।’ उन्होंने यह भी कहा कि विवेकशील साझा पार्टी परित्याग करने के बाद बहुत सारे राजनीतिक पार्टियों ने उनको टिकट के लिए प्रस्ताव किया है । हमाल ने आगे कहा– ‘लेकिन मैं धनगढी नगरबासी के लिए साझा उम्मीदवार होना चाहता हूँ ।’ उन्होंने कहा कि अगर वे चुनाव जीत जाते हैं तो कोई भी लाभ नहीं लेंगे और भ्रष्टाचार को खत्तम करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com