Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन ने रक्षा बजट में बढ़ोतरी की

 

चीन ने इस बार के बजट में अपने देश की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखते हुए रक्षा बजट में बढ़ोतरी की है। रिपोर्ट के अनुसार चीन ने अपने रक्षा खर्च को 7.1 फीसद बढ़ाने का ऐलान किया है। शी चिनफिंग ने रक्षा बजट में 17.57 लाख करोड़ का प्रस्ताव किया गया है। बता दें कि यह बजट भारत की तुलना में तीन गुना से भी ज्यादा है। बता दें कि भारत का 2022 का रक्षा बजट 5.25 लाख करोड़ है।

यह भी पढें   सभी दलों को दलगत स्वार्थ से उपर उठकर नई पीढ़ी का सहयोग करना चाहिए – बाबुराम भट्टराई

एक सरकारी रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन 2022 में सैन्य शिक्षा और युद्ध प्रशिक्षण को बढ़ावा देगा। वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार अब संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद चीन के पास दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सैन्य बजट होगा और वह परमाणु-सक्षम मिसाइलों और अन्य हथियारों में निवेश को लगातार बड़ा रहा है।

चीन ने पिछले साल मार्च 2021 में अपने रक्षा बजट में 6.8 फीसद की वृद्धि की थी। चीन ने 15.57 लाख करोड़ का रक्षा बजट रखा था। हालांकि मुख्य बात यह है कि कोरोना महामारी के बावजूद चीन ने अपने रक्षा बजट को बढ़ाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस पैसे का इस्तेमाल चीनी सेना के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा। गौरतलब है कि चीनी राष्ट्रपति का इरादा अधिक उन्नत हथियारों और उपकरणों से सेना को लैस करना है।

यह भी पढें   सभी के समन्वय और सहकार्य से आगे बढ़ेंगे – उपकुलपति प्रा.डा.भोला थापा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *