Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

मैं अकेला चलता मुसाफिर था, वो साथ में चलती सहारों सी : मधुरेश

 

 

मधुरेश

 

मैं मुरझाए से फूल सा था,
वो पानी के फुहारों सी।
मैं पतझड़ बेरंग सा था,
वो सावन में बहारों सी।
मैं डूबती नैया बेकरो सा,
वो उम्मीद से बनी किनारों सी।
मैं अकेला चलता मुसाफिर था,
वो साथ में चलती सहारों सी।
मैं मरे हुए शमशानों सा,
वो चुलबुल थी बाजारों सी।
मैं सुन पड़ी मैदानों सा,
वो गूंजते हुई पहाड़ों सी।
मैं बंजर पड़ी जमीन सा था,
वो सूखे में बरसातों सी!!!

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *