Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में फिर से कोरोना का दस्तक

 

चीन में कोरोना फिर से वापस लौट गया है। चीनी मीडिया के अनुसार देश में महामारी की शुरुआत में वुहान के प्रकोप के बाद से एक दिन में सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। चीन ने कुल 526 मामलों की पुष्टि की है जो कि पिछले दो वर्षों में एक दिन में सर्वाधिक संक्रमण के मामले हैं। इनमें से 214 मरीज लक्षण वाले थे और 312 मरीज बिना लक्षण वाले थे। चीन ने कहा है कि इतने मामले कोविड जीरो नीति के लिए एक बड़ा झटका है। वहीं चीन में कोरोना के सर्वाधिक मामले सामने आने के बाद से अन्य देश भी सतर्क हो गए हैं और नागरिकों से कोरोना नियमों का पालन करने के लिए कहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com