Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब जेष्ठ नागरिकों के लिए अलग ही अस्पताल, किडनी, लिवर और हृदय रोग की जाँच निःशुल्क

 

काठमांडू, ११ मार्च । सरकार ने जेष्ठ नागरिकों के लिए एक अलग ही अस्पताल निर्माण करने का निर्णय किया है । साथ में ५० साल से अधिक उम्रवाले नागरिकों की किडनी, लिवर और हृदय रोग का जाँच निःशुल्क करने का निर्णय भी लिया है । बिहिबार सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने ऐसा निर्णय किया है । निर्णय अनुसार निःशुल्क जांच साल में एक बार की जाएगी ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय स्रोत के अनुसार जेष्ठ नागरिक लक्षित अलग अस्पताल निर्माण के लिए एक कार्यदल बनाकर काम भी शुरु हो चुका है । स्मरणीय है, कुछ समय पहले स्वास्थ्य सेवा दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मन्त्री विरोध खतिवडा ने मृत्यु पश्चात् शरीर का सम्पूर्ण अंग दान करने का निर्णय लिया था । मन्त्रिपरिषद् बैठक ने सभी मन्त्रियों की ओर से खतिवडा का निर्णय कार्यान्वयन करने का निर्णय भी किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com