घोषित स्थानीय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग और राजनीतिक दलों के बीच आज विचार–विमर्श
काठमांडू, ११ मार्च । वैशाख ३० गते के लिए घोषित स्थानीय चुनाव संबंधी विषय को लेकर आज निर्वाचन आयोग और राजनीतिक दलों के बीच विचार–विमर्श होने जा रही है । आयोग ने संघ, प्रदेश और स्थानीय तह में प्रतिनिधित्व करनेवाले १७ राजनीतिक दलों से २–२ प्रतिनिधि विचार–विमर्श के लिए बुलाया है । आयोग स्रोत के अनुसार विचार–विर्मश सुबह ११ः३० बजे से शुरु की जाएगी ।
निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता शालिग्राम शर्मा पौडेल के अनुसार बैठक में स्थानीय निर्वाचन संबंधी तैयारी संबंधी जानकारी दी जाएगी और राजनीतिक दलों की अपेक्षा संबंध में राय–सुझाव ली जाएगी । उन्होंने कहा– ‘निर्वाचन घोषणा की एक महीना बित चुका है । इस अवधि में आयोग की ओर से जो तैयारी हुई है, इसके संबंध में जानकारी दी जाएगी । राजनीतिक दलों की भी कुछ अपेक्षा और सुझाव हो सकती है, उसमें भी विचार–विमर्श की जाएगी ।’
स्मरणीय है, आगामी स्थानीय चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने कूल ७९ राजनीतिक दलों को मान्यता प्रदान की है । इसमें ऋषि कट्टेल नेतृत्व में रही नेकपा नहीं है । वि.सं. २०७४ साल में स्थानीय चुनाव के लिए ८० राजनीतिक पार्टी ने निवेदन पंजीकृत की थी । उसमें से ५७ राजनीतिक दलों ने निर्वाचन में प्रतिस्पर्धा की थी । निर्वाचन में प्रतिस्पर्धा करनेवालों में से १८ राजनीतिक पार्टी से जनप्रतिनिधि चयन हुए थे ।

