सड़क दुर्घटना में मृतक के परिवार को एक लाख सहयोग देगा प्रदेश सरकार

माला मिश्रा बिराटनगर ! 1 नंबर प्रदेश सरकार संखवासभा के मादी बस दुर्घटना में मारे गए लोगो के परिवार को 1 लाख सहयोग देगा। प्रदेश 1 का आंतरिक मामिला तथा कानुन मंत्री केदार कार्की ने मृतक 15 लोगो के परिवार को आर्थिक सहयोग देने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा दुर्घटना में घायल सभी का उपचार 1 नम्बर प्रदेश सरकार कराएगा । प्रदेश 1 का डीआइजी अरुण बी सी ने उक्त दुर्घटना ने 14 यात्री का घटनास्थल में तथा एक का उपचार के क्रम में धरान में मौत होने की बात कही है। गंभीर रूप से घायल चार लोगों का उपचार धरान के बी पी कोईराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान में चल रहा है। बता दे कि गुरुवार के सुवह साढ़े सात बजे संखवासभा से दमक आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त थी । दुर्घटना किस कारण से हुई इसका जांच चल रहा है ।

