जनकपुर में दो दिन तक मास और मदिरा निषेध
जनकपुरधाम, १७ मार्च । धनुषा जिला प्रशासन कार्यालय ने जनकपुरधाम क्षेत्र में दो दिनों के लिए माछली, मास और मदिरा विक्री–वितरण में प्रतिबंध लगाया है । प्रमुख जिला अधिकारी सुरेद्र पौडेल के अनुसार आज बिहिबार और कल शुक्रबार के लिए यह नियम लागू होगा । उनका कहना है कि मिथिला परिक्रमा टोली आज बिहीबार जनकपुरधाम प्रवेश कर रही है, इसीलिए उल्लेखित पदार्थ को प्रतिबंध लगाया गया है ।
एक विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रमुख जिला अधिकारी पौडेल ने कहा है कि लागू औषध, मदिरा तथा अन्य उत्तेजक पदार्थ खाकर सवारी साधन संचालन नहीं करना चाहिए । इसतरह हो–हल्ला, ऊँची आवाज में गीत–संगीत की प्रस्तुती में भी प्रशासन ने रोक लगाया है । होली पर्व के नाम में जबरजस्त रंग लगाना, लोला मारना, सवारी साधन को अवरोध कर रकम वसूली करना भी प्रशासन ने रोक लगाया है ।

