Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी नेता द्वारा कांग्रेस को चेतावनी– ‘सत्ताधारी को पुन सड़क में ला देने की ताकत माओवादी में है

 
वर्षमान पुन, फाईल तस्वीर

बुटवल , १८ मार्च । नेकपा माओवादी केन्द्र के नेता वर्षमान पुन ने नेपाली कांग्रेस को चेतावनी दिया है कि कांग्रेस को फिर सड़क पर ला देने की ताकत माओवादी में हैं । उनका कहना है कि पाँच साल पहले सम्पन्न चुनाव में कांग्रेस सड़क पर आ गइ थी, माओवादी के कारण ही आज सत्ता में है । नेता पुनः ने कहा कि अगर माओवादी चाहती तो कांग्रेस को पुनः सत्ता से सड़क पल ला देगी । लुम्बिनी प्रदेश स्तरीय पार्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम को बिहिबार बुटवल में सम्बोधन करते हुए नेता पुन ने ऐसा कहा है ।
नेता पुन ने कहा कि आज कांग्रेस के कुछ नेता माओवादी केन्द्र तथा सत्ता गठबंधन में शामील राजनीतिक पार्टी के विरुद्ध प्रचारबाजी कर रहे है, अपमानित कर रहें हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘अगर ऐसी ही हरकत जारी रही तो याद रहे, हम लोग सरकार बना भी सकते हैं और सरकार गिरा भी सकते हैं । सड़क में रहनेवालों को सत्ता में और सत्ता में रहनेवालों को सड़क में पहुँचाने की ताकत माओवादी के पास है । कांग्रेस नेताओं को यह बात समझ में आना चाहिए ।’
नेता पुन ने कहा कि एमाले अध्यक्ष केपीशर्मा ओली में सत्ता उन्माद होने के कारण ही उन्होंने बारबार प्रतिनिधिसभा (संसद्) बिघटन किया, आज ओली उसी का परिणाम भोग रहे हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘सत्ता उन्माद के कारण ओली प्रतिगमन के नायके हो गए । बारबार संसद् बिघटन किया । उनके अपने ही कर्म के कारण दो तिहाई जनमत के साथ निर्मित शक्तिशाली सरकार और प्रधानमन्त्री पद को छोड़कर आज उनको सड़क में आना पड़ा है । ६ महीनों से एजेण्डा बिहिन होकर संसद् अवरुद्ध कर रहे हैं ।’ नेता पुन ने कहा कि इससे कांग्रेस को भी कुछ सिखना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *