एमाले बैठक में भुसाल ने किया कम्युनिष्ट पार्टियों के बीच एकता प्रस्ताव

काठमांडू, २१ मार्च । नेकपा एमाले के नेता घनश्याम भुसाल ने कम्युनिष्ट पार्टियों के बीच पार्टी एकता के लिए प्रस्ताव किया है । आज सोमबार से शुरु नेकपा एमाले पोलिटव्युरो कमिटी बैठक में उन्होंने ऐसा प्रस्ताव किया है । पार्टी एकता के लिए उन्होंने ३ कारण को प्रस्तुत किया है ।
नेता भुसाल का कहना है कि नेकपा एमाले कम्युनिष्ट पार्टी की मूल प्रवाह है, पार्टी विभाजन के लिए वैचारिक और सैद्धान्तिक कारण नहीं था और आगामी चुनाव में वामपन्थी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कम्युनिष्ट पार्टियों के बीच एकता आवश्यक है । उन्होंने यह भी कहा है कि कम्युनिष्ट पार्टी के बहुसंख्यक सदस्य और कार्यकर्ता पार्टी एकता के ही पक्ष में हैं ।

