Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा एमाले द्वारा उम्मीदवार चयन के लिए मापदण्ड निर्माण, वैशाख ९ गते चुनावी घोषणपत्र

 

काठमांडू, २१ मार्च । नेकपा एमाले ने स्थानीय चुनाव को लक्षित करते हुए उम्मीदवार चयन का पमादण्ड निर्माण किया है । पार्टी स्थायी कमिटी बैठक ने इसके सम्बन्ध में निर्णय लिया है । बताया गया है कि पुराने ही उम्मीदवार के हक में पूर्व कार्यकाल की मूल्यांक की जाएगी । इसीतरह कार्य दक्षता, विकास और सुशासन के प्रति उनकी दृष्टिकोण, व्यक्ति की लोकप्रियता, पार्टी आन्दोलन में उनका योगदान आदि को उम्मीदवार चयन का मापदण्ड बनाय गया है ।
स्मरणीय है, एमाले में वडा सदस्य और वडा अध्यक्ष के दावेदार उम्मीदवारों की सिफारिश वडा कमिटी से की जाएगी और उसमें जिला कमिटी से निर्णय किया जाएगा । इसीतरह पालिका स्तरीय प्रमुख और उप–प्रमुख का सिफारिश जिला कमिटी से किया जाएगा और प्रदेश कमिटी से उसमें निर्णय किया जाएगा । महानगरपालिका के मेयर और उप–मेयर के लिए प्रदेश कमिटी से सिफारिश और केन्द्रीय स्तर से निर्णय किया जाएगा ।
इसीतरह वैशाख ९ गते चुनावी घोषणा सार्वजनिक करने की तैयारी भी एमाले ने की है । आज ही सम्पन्न पार्टी पोलिटव्युरो बैठक ने यह निर्णय किया है । कहा गया है कि पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर केन्द्रीय स्तर के लिए चुनावी घोषणापत्र और स्थानीय तह के लिए चुनावी प्रतिबद्धतापत्र सार्वजनिक करने का निर्णय लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *