Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अध्यक्ष प्रचण्ड प्रति मातृका यादव असंतुष्ट, पार्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम बहिष्कार

 
मातृका यादव, फाईल तस्वीर

जनकपुरधाम, २३ मार्च । नेकपा माओवादी केन्द्र के नेता मातृका यादव पार्टी अध्यक्ष प्रचण्ड के प्रति असन्तुष्ट देखाई दिए है । बताया गया है कि पार्टी में उनकी भूमिका और जिम्मेदारी कमजोर बनाने के कारण वह पार्टी अध्यक्ष से असन्तुष्ट हैं । इसका प्रभाव मंगलबार जनकपुर में आयोजित पार्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी दिखाई दी है ।
धनुषा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित सांसद् यादव जनकपुर में आयोजित पार्टी प्रशिक्षण में अनुपस्थित होना माओवादी के भीतर और मधेश प्रदेश में अर्थपूर्ण रुप में देखा जा रहा है । कार्यक्रम में मधेश प्रदेश के प्रायः सभी नेता उपस्थित थे, लेकिन यादव नहीं रहे । नेता यादव ने कहा है कि वह जानबूझ कर ही कार्यक्रम में सहभागी नहीं हुए है, क्योंकि प्रशिक्षण में उनकी कोई भी भूमिका नहीं था ।
नेता यादव पार्टी अध्यक्ष प्रचण्ड को लेने के लिए जनकपुर विमानस्थल तक पहुँच गए थे । लेकिन उन्होंने पार्टी अध्यक्ष प्रचण्ड को स्वागत नहीं किया, कुछ देर प्रचण्ड के साथ विमानस्थल स्थित भीआईपी कक्ष में रहने के बाद नेता यादव वापस हो गए थे । उधर कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि मातृका यादव कार्यक्रम में उपस्थित ना होने से उनको दुखद अनुभूति हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com