Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में पिता और पुत्र के ऊपर हमला, हो गए दोनो घायल

 
सांकेतिक तस्वीर

वीरगंज, २३ मार्च । वीरगंज महानगरपालिका–२१ पटेलनगर निवासी ४५ वर्षीय राजेन्द्र पटेल और २० वर्षीय विकास पेटल के ऊपर खुकुरी से हमला हो गया है । राजेन्द्र और विकास पिता और पुत्र हैं । गांव में स्थित पियेजल की धारा संबंधी विवाद में कामेश्वर पटेल ने उन दोनों के ऊपर आक्रमण किया है । आक्रमणकारी कामेश्वर, राजेन्द्र के छोटे भाई हैं ।
उपचार के दौरान घायल राजेन्द्र के शर पर २० टाका लगाया गया है । उनके पुत्र विकास के शर पर ८ टाका है, साथ में उनके हाथ में चोट भी है । जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के प्रवक्ता पुलिस नायब उपरीक्षक ओम प्रकाश खनाल के अनुसार कामेश्वर को पुलिस नियन्त्रण में लिया गया है और जान लेवा हमला की कसुर में अनुसंधान हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com