बिराटनगर में भारतीय दूतावास का अनुदान से सुविधा सम्पन नाट्यशाला भवन का उद्घाटन ।

माला मिश्रा बिराटनगर ।भारत सरकार के तीन करोड़ इक्यावन लाख आर्थिक अनुदान व विराटनगर महानगरपालिका के सहयोग में विराटनगर स्थित सुविधाजनक आरोहण गुरुकुल के नाट्यशाला भवन मंगलवार को उद्घाटन कर संचालन में लाया गया है।
मंगलवार को भारतीय राजदुतावास के द्वितीय सचिव प्रशांत कुमार सोना व विराटनगर महानगरपालिका के मेयर भीम पराजुली के द्वारा संयुक्त रुप में नवनिर्मित नाट्यशाला भवन का उद्घाटन किया है। भारत सरकार के अनुदान राशि से 12 कट्ठा क्षेत्रफल में सम्पन्न किए गए निर्माण कार्य के उक्त नाट्यशाला भवन में कुल 400 लोगो के बैठने की क्षमता है। 2017 में भवन निर्माण का काम शुरू हुआ था । इस मौके पर बिराटनगर महानगरपालिका का मेयर भीम पराजुली ने कहा कि नेपाल भारत का पौराणिक सम्बन्ध को जीवन्त रखने के लिए यह नाट्यशाला भवन महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह करेगा । भवन का उद्घाटन समारोह में बोलते हुए भारतीय दूतावास काठमांडु का द्वितीय सचिव सोनी ने कहा की नेपाल भारत का बेटी रोटी का सम्बंध को नवनिर्मित नाट्यशाला भवन मधुर बनाए रखने में महत्वपुर्ण भुमिका निर्वाह करेगा । उन्होने कहा कि साहित्य, कला, संस्कृति के केन्द्र माने जाने वाले सहर विराटनगर में सुविधा सम्पन्न नाटक घर के अभाव में राष्ट्रिय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के नाटक महोत्सव संचालन में समस्या होती थी। बिराटनगर का आरोहण गुरुकुल में 242 सीट का ही व्यवस्था था । अब चार सौ सीट का व्यवस्था होने से अब परेशानी नही होगी।






