स्कूल बस और स्कूटर की टक्कर में एक की मौत

पोखरा, २४ मार्च । पोखरा में स्कूल बस ने एक स्कूटर को टक्कर दिया है । इस दुर्घटना में स्कूटर चालक १९ वर्षीय किस्मत वाग्ले चालक की मौत हो गई है । घटना आज सुबह ६ बजे की है ।
जिला पुलिस कार्यालय कास्कीे के अनुसार शुरु में ग२२प ००७ नम्बर की स्कूटर ने पैदलयात्री ३२ वर्षीया टेकमाया घर्ती को टक्कर दिया था । उसके बाद स्कूटर रामबजार स्थित गोल्डेन फ्युचर बोर्डिङ स्कूल की ग१क ९९६ नम्बर की बस से टकराया था । दुर्घटना में गम्भीर घायल स्कूटर चालक वाग्ले को उपचार के लिए पश्चिमाञ्चल क्षेत्रीय अस्पताल पहुँचाया गया । लेकिन अस्पताल पहुँचाते ही चिकित्सक ने उनको मृत घोषित किया ।
दुर्घटना में घायल पैदलयात्री महिला घर्ती को लेखनाथ सिटी अस्पताल में उपचार हो रहा है, उनकी अवस्था सामान्य है ।

