Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस के भीतर देउवा और शेखर समूह बीच तीव्र असंतुष्टी

 

नेविसंघ और तरुण दल अध्यक्ष चयन को लेकर शेखर समूह की भेला

काठमांडू, २४ मार्च । नेपाली कांग्रेस के भीतर पार्टी सभापति और नेता डा. शेखर कोइराला समूह के बीच तीव्र असन्तुष्टी दिखाई देने लगी है । वैशाख ३० गते लिए घोषित स्थानीय चुनाव, उम्मीदवारों की चयन से लेकर चुनावी तालमेल संबंधी विषयों को लेकर दो समूह के बीच असंतुष्टियां है ।
इसी बीच सभापति शेरबहादुर देउवा ने पार्टी संबंद्ध भातृ संगठन नेपाल विद्यार्थी संघ (नेविसंघ) और तरुण दल में अध्यक्ष नयां चयन किया, लेकिन इसके प्रति डा. शेखर कोइराला समूह असन्तुष्ट हैं । बुधबार सम्पन्न शेखर समूह से आबद्ध नेताओं की बैठक ने इसके प्रति असन्तुष्ट जाहिर किया है । साथ में निष्कर्ष निकाल लिया है कि बिना परामर्श पार्टी सभापति द्वारा किया गया हर निर्णय को अब प्रतिवाद किया जाएगा ।
बैठक में सहभागी एक नेता ने कहा– ‘१४वें महाधिवेशन में उनको मत न देनेवाले नेताओं को पार्टी में अनदेखा हो रहा है, पार्टी सभापति देउवा यही नीति अंगीकार कर रहे हैं । बिना सहमति इस तरह मनमानी निर्णय किया जाता है तो हम लोग सशक्त प्रतिकार करेंगे ।’ उनका कहना है कि महाधिवेशन में पार्टी सभापति को मत न देनेवाले नेता–कार्यकर्ताओं को देउवा जानबूझ कर कमजोर बनाना चाहते हैं ।
इसीतरह देउवा समूह से आबद्ध नेताओं को मानना है कि आगामी चुनाव में राजनीतिक दलों के बीच गठबंधन करने की जो बात हो रही है, इसमें भी देउवा मनमानी करने लगे हैं । उन लोगों का कहना है कि सिर्फ देउवा की चाहत से चुनावी तालमेल नहीं हो सकता, जिसे पार्टी दुर्घटना में पड़ सकती है । शेखर पक्षधर एक केन्द्रीय सदस्य कहते हैं– ‘पार्टी सभापति की एकल सोच से चुनावी तालमेल नहीं हो सकता । केन्द्रीय समिति से ही निर्णय होना चाहिए ।’ पता चला है कि स्थानीय चुनाव में उम्मीदवारों की चयन संबंधी विषय को लेकर भी दो समूह के बीच टकराव है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *