Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बुढानिलकंठ में एक पति ने किया पत्नी की हत्या

 
सांकेतिक तस्वीर

काठमांडू, २५ मार्च । बुढानिलकंठ नगरपालिका–१३ चुनिखेल निवासी २१ वर्षीय भक्तबहादुर थापा ने अपनी २४ वर्षीया पत्नी लक्ष्मी तामाङ (थापा) को मार दिया है । पुलिस ने कहा है कि भक्तबहादुर ने एक दांव (खुकुरी) प्रहार कर पत्नी की हत्या की है, हत्या के बाद लापत्ता भक्तबहादुर को पुलिस ने पकड़ लिया है । वे लोग उदयपुर जिला के स्थायी निवासी हैं ।
घटना बिहिबार रात की है । रात १२ बजे की समय में भक्तबहादुर ने घरायसी विवाद के दौरान पत्नी लक्ष्मी के ऊपर आक्रमण किया था । आक्रमण से गम्भीर घायल लक्ष्मी को उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाते ही मृत घोषित की गई थी । अभियुक्त भक्तबहादुर को महानगरीय पुलिस प्रभाग, बुढानिलकंठ में रखा गया है, घटना संबंधी अनुसंधान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *