Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आगामी चुनाव एमाले और कांग्रेस के बीच मुख्य प्रतिस्पर्धाः भट्टराई

 
योगेश भट्टराई/फाईल तस्वीर

धनगढी, २५ मार्च । नेकपा एमाले के सचिव योगेश भट्टराई ने कहा है कि आगामी चुनाव में नेकपा एमाले और नेपाली कांग्रेस के बीच ही मुख्य प्रतिस्पर्धा होनेवाला है । उन्होंने दावा किया है कि देश बहुदलीय प्रणाली से धीरे–धीरे दो पार्टी की प्रतिस्पर्धा में प्रवेश कर रही है । आज धनगढी में प्रेस चौतारी नेपाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
सचिव भट्टराई ने कहा है कि वि.सं. २०७४ साल में सम्पन्न चुनाव में नेकपा एमाले ने ४५ प्रतिशत स्थानीय चुनाव में जीत हासिल की थी । उन्होंने आगे कहा– ‘लेकिन इस बार ६० प्रतशित स्थानीय निकाय में नेकपा एमाले की जीत सुनिश्चित है । इस दावे के ऊपर पत्रकारों ने शंका व्यक्त करने पर नेता भट्टराई ने कहा– ‘देश की लोकप्रिय पार्टी ही नेकपा एमाले है । देश भर अन्य पार्टी परित्याग कर एमाले प्रवेश करनेवाले बहुत सारे हैं । जीत के लिए यही मुख्य आधार है ।’
उन्होंने यह भी दावा किया है कि वर्तमान गठबन्धन सरकार स्थानीय चुनाव न करने के लिए अनेक बाहनाबाजी कर रही है । उनका मानना है कि नेकपा एमाले और अन्य सरोकारवाला निकायों की दबाव से ही सरकार चुनाव के लिए बाध्य है । सचिव भट्टराई ने कहा है कि स्थानीय निर्वाचन में एमाले अन्य किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन करने के पक्ष में नहीं है । उनका कहना है कि एमाले को इसकी जरुरत भी नहीं है । लेकिन उन्होंने कहा कि अगर आवश्यकता है तो स्थानीय स्तर में चुनावी तालमेल हो सकती है, इसके लिए जिला कमिटी से निर्णय किया जा सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed