चुनाव को प्रभावित करने के लिए सरकार गैर कानूनी काम कर रहा हैः एमाले

काठमांडू, २८ मार्च । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले का आरोप है कि वैशाख ३० गते के लिए घोषित चुनाव को प्रभावित करने के लिए सरकार गैर कानूनी काम कर रहा है । आइतबार सम्पन्न पार्टी स्थायी कमिटी बैठक ने ऐसा निर्णय किया है । एमाले ने कहा है कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए ही सरकार कर्मचारी तथा पुलिस प्रशासन में मनचाह स्थान्तरण और पदोन्नति कर रहा है, जो कानून और नियमावली के विपरित भी है ।
इसीतरह मतपत्र की रंग परिवर्तन और मनोनयन दर्ता के लिए दी गई दो दिनों की अधिक समय संबंधी निर्णय वापस करने के लिए भी एमाले ने निर्वाचन आयोग से आग्रह किया है । एमाले ने कहा है कि चुनाव घोषणा होने के बाद आयोग ने मतपत्र में उल्लेख चुनाव चिन्ह की रंग को परिवर्तन करने का निर्णय लिया है और मनोनयन के लिए दो दिनों का समय देने का निर्णय हुआ है, यह अनुचित कार्य है ।
एमाले उप–महासचिव तथा प्रचार विभाग प्रमुख पृथ्वीसुब्बा गुरुङ ने कहा– ‘जो भी निर्णय हो रहा है, सत्ताधारी दल विशेष को लक्षित कर हो रहा है और उनको लाभ प्राप्त हो सके । इसमें तत्काल करेक्सन के लिए एमाले मांग करती है ।’

