Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगंज मे रामलीला में आज रावण का बध

 

Rawan Ka Putlaनेपालगन्ज,(बाँके जिला), पवन जायसवाल, २८ गते ।
असोज महीने में बाँके जिला के नेपालगन्ज में हरेक वर्ष आयोजन हो रहा  रामलीला में आज रावण का बध किया जा रहा है ।
नेपालगन्ज के बाँके बयिया में रामलीला दशहरा मेला होता है । आज दोपहर से  शुरु हो रहा नाटक में मेघनाथ बध, कुम्भकर्ण बध, रावण बध, सीता अग्नी परिक्षा सहित लङ्का दहन करने का कार्यक्रम रहा है आयोजक रामलीला महोत्सव तथा संचालक समिति के प्रबन्धक भरतकिशोर बैश्य ने बताया ।
आज करीब ४८ फिट उचाई रावण का पुत्ला दहन होगा । उस के लियें बाँके बयिया में रहा रामलीला मैदान को आज आकर्षित बनाया गया है । नेपालगन्ज में विगत १ सौ ४६ बर्ष से रामलीला महोत्सव निरन्तर रुप से होते आ रहा है । मेला देखने के लियें नेपालगन्ज नगरबासी तथा बाके जिला के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारौं की संख्या में  सर्बसाधारण लोग आते है ।
नेपालगन्ज के मुख्य बाजार में रहा टण्डन राईस मील में असोज १९ गते घटस्थापना के दिन से शुरु हुआ रामलीला महोत्सव का कार्यक्रम आज नेपालगञ्ज के  बाके बयिया में रामलीला मैदान में किया जा रहा है ।
आज रात को ११ बजे से नेपालगन्ज के टण्डन राईस मील में रामलीला मञ्चन का धार्मिक नाटक भी होगा । नाटक क्रम में पर्सो असोज ३० गते भरतमिलाप करके  महोत्सव का समापन किया जाएगा । राम लीला मञ्चन महोत्सव आयोजन के लियें करीब १५ लाख रुपैया खर्च हो चुका है ।
रामलीला मञ्चन महोत्सव में मित्र राष्ट्र भारत के मथुरा से ३५ लोग कलाकारोें ने  नाटक मञ्चन कर रहे है ।
इसी तरह बा“के जिला के ईन्द्रपुर गाबिस—७ स्थित मोतीपुर में भी दशहरा मेला का आयोजन करते आ रहे है ।
नेपालगन्ज से करीब ३ किलो मीटर रहा मोतीपुर गा“व में रावण का बध किया जा जाएगा । मेला में स्थानीय कलाकारों के द्धारा झा“की प्रर्दशन, रामलीला, रामयण करके  रावण का बध, करने का कार्यक्रम रहा है मेला आयोजक समिति के अध्यक्ष उमेश गिरी ने बताया । समिति के अनुसार विगत ६ वर्ष से मेला का आयोजन करते आया है । दोपहर ३ बजे से शुरु हुआ मेला में निमार्ण किया गया ३५ फिट का रावण का पुत्ला दहन करने का  कार्यक्रम रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *