आज सत्तारुढ़ गठबंधन की बैठक, स्थानीय चुनाव और प्रधानमन्त्री की भारत भ्रमण मुख्य एजेण्डा

काठमांडू, ३१ मार्च । सत्तारुढ़ गठबंधन की बैठक आज होने जा रहा है । प्राप्त सूचना अनुसार बैठक सुबह १० बजे प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में शुरु होनेवाला है । स्थानीय चुनाव, चुनावी तालमेल और प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा की भारत भ्रमण को लेकर बैठक में सत्तारुढ़ दलों के बीच विचार–विमर्श होने जा रही है ।
प्रधानमन्त्री भी रहे नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा आगामी चुनाव में सत्तारुढ़ दलों के बीच चुनावी तालमेल चाहते हैं, सत्ता साझेदार नेकपा माओवादी केन्द्र और नेकपा एकीकृत समाजवादी भी गठबंधन के बीच चुनावी तालमेल ही चाहते हैं । लेकिन नेपाली कांग्रेस नेता शेखर कोइराला समूह का कहना है कि बिना गठबंधन कांग्रेस अकेले ही चुनाव में सहभागी होना चाहिए, जिसके चलते आज तक सत्तारुढ़ गठबंधन में चुनावी तालमेल संबंधी विषय को लेकर सहमति नहीं बनी है । बताया गया है कि मुख्य रुपमें आज इसी विषय को लेकर विचार–विमर्श की जाएगी ।
इसीतरह कल शुक्रबार से होनेवाली प्रधानमन्त्री की भारत भ्रमण संबंधी विषय में भी सत्तारुढ़ दलों के बीच विमर्श होगी । भारत भ्रमण के दौरान नेपाल की ओर से प्रस्तुत करनेवाला ऐजण्डा को लेकर सत्तारुढ़ दल विमर्श करेंगे ।

