Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाबा के दर्शन पाकर हम इस जन्म में धन्य हो गए : प्रधानमंत्री देउवा

 

रविवार की सुबह प्रधानमंत्री देउवा मुख्य द्वार से होते हुए परिसर के उत्तरी प्रवेश द्वार पर गए। सबसे पहले गर्भ गृह में जाकर बाबा श्री काशी विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन किया। प्रधानमंत्री के आगमन पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और डमरु वादन कर उनका स्वागत हुआ। दर्शन पूजन करने के पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अंगवस्त्रम रुद्राक्ष की माला, प्रसाद के साथ स्मृति चिन्ह के रूप में बाबा श्री काशी विश्वनाथ की एक रेप्लिका भेंट की।

यह भी पढें   यज्ञमणि न्यौपान ने किया प्रश्न के बदले प्रश्न

प्रधानमंत्री ने रविवार को सपत्नीक काशी विश्‍वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके अलावा पशुपतिनाथ मंदिर में वृद्धाश्रम का भूमि पूजन भी किया। नेपाल के प्रधानमंत्री श्री शेर बहादुर देउबा रविवार की सुबह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि बाबा के दर्शन पाकर हम इस जन्म में धन्य हो गए। इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हैं।

यह भी पढें   जापान में आए भूकंप से भारी तबाही, भूकंप की वजह से अब तक 13 लोगों की मौत, कई लापता

इसके बाद प्रधानमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम से होते हुए ललिता घाट स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पशुपतिनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। प्रधानमंत्री ने पशुपतिनाथ मंदिर में बनने वाले वृद्ध आश्रम का भूमि पूजन किया। पशुपतिनाथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष स्वामी ओंकारानंद, सचिव गोपाल अधिकारी और मैनेजर रोहित कुमार ने अंगवस्त्रम और प्रसाद भेंट किया। नेपाल के प्रधानमंत्री ने वृद्ध आश्रम में रह रही महिलाओं और विद्यार्थियों से कुशल क्षेम पूछा और मंदिर में सरकार की ओर से सुविधाओं को बढ़ाने का आश्वासन दिया।

यह भी पढें   सोसाइटी वेलफेयर डे.फा. द्वारा आलोक विद्याश्रम के वंश तथा डीएवी की एंजल हुई पुरस्कृत

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com