Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर में रेलवे उदघाटन से नेपाल भारत का रिश्ता मधुर होगें : रमन पांडे

 

नेपाल रेलवे के सूचना पट्ट हिन्दी भाषा में भी हो – रमनपांडेय

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । भारत के सहयोग से जयनगर से जनकपुरधाम, कुर्था तक रेल सेवा सुचारू होने पर लोसपा के वरिष्ठ नेता तथा हिन्दी भाषा अभियानी रमन पांडेय ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा हैं कि इससे नेपाल तथा भारत का रिश्ता और मधुर होगें। जनकपुरधाम व्यवसायिक तथा पर्यटकीय रूप से और समृद्ध होगें। उन्होंने कहा कि रामायण एक्सप्रेस जनकपुरधाम तक आए। यह मेरी और से भारत सरकार से आग्रह हैं। आगे रमन पांडेय ने कहा है कि नेपाल रेलवे के समय सारणी तथा ट्रेन का किराये की सूचना पट्ट नेपाली में है यह जायज है। चूंकि नेपाली हमारी राष्ट्र भाषा है। इसी तरह हिंदी भाषा में भी समय सारणी तथा किराये का सूचना पट्ट भी हिंदी में हो यह भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्री रेणु यादव तथा नेपाल रेलवे के महाप्रबंधक निरंजन से आग्रह है। इससे भारतीय पर्यटक को सहूलियत होगी।उन्होंने आगे कहा कि रेलवे के समय में वदलाव हो सुवह में जयनगर तथा कुर्था से ट्रेन का अप डाउन हो।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com