सुनसरी के इनरुवा में विद्यापति स्मृति समारोह आज

माला मिश्रा, बिराटनगर । भारतीय सीमा से सटे सुनसरी जिला के इनरुवा में 13 अप्रैल को दूसरा मैथिली विद्यापति स्मृति समारोह का तैयारी पूरी कर ली गई है । समारोह में सीमावर्ती दोनो ओर के मैथिल अभियानी को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संधीय सांसद ज्ञानेंद्र बहादुर कार्की रहेंगे । कार्यक्रम का संयोजक जीवानंद झा ने बताया कि कार्यक्रम में मिथिला जीवन दर्शन झांकी सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिथिला क्षेत्र का चर्चित गायक माधव राय , गायिका क्रमशः जुली झा ,सौभ्य मिश्रा अपना प्रस्तुति देंगी । आयोजक के अनुसार कार्यक्रम का तैयारी पूरी कर ली गई है ।

