भारत – नेपाल जिला स्तरीय सीमा समन्वय समिति की वैठक संपन्न

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल – भारत जिला स्तरीय समन्वय समिति की वैठक मंगलवार को रक्सौल में संपन्न हुयी। वैठक सीमा सुरक्षा को सुदृढ़ करने, शराब वंदी में नेपाल को सहयोग करने, नेपाल के स्थानीय चुनाव को लेकर सीमा वंद करने सहित अन्य मुद्दों पर पर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच वात हुयी। वैठक में पूर्वी चंपारण के डी. एम. शीर्ष कपिल, एस. पी. कुमार आशीष, पश्चिमी चंपारण के एस. पी. उपेन्द्र नाथ वर्मा, अपर समाहर्ता नन्द किशोर साह, वगहा के एस. पी. किरण कुमार गोरख यादव, पर्सा के सीडीओ उमेश कुमार ढकाल एस. पी. भीम कांत पौडेल, वारा के सीडीओ दिलीप सिंह कटुवाल, एस. पी. दिलीप सिंह देउवा सहित दोनो देशों के अन्य अधिकारी मौजूद थे। पर्सा के सीडीओ को गार्ड आफ आनर दिया गया।

