Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे सिलेण्डर बिष्फोट मे एक की मृत्यु, दो घायल

 

1कैलास दास, जनकपुर, कातिक १५ । जनकपुर नगरपालिका वडा नं. ४ स्थित आनन्द नगर मे ग्याँस सिलेण्डर बिष्फोट होने से एक की मृत्यु और दो सख्त घायल हो गयें है ।2
उर्मिला ग्याँस जेनरल स्टोर्स की दुकान में ग्याँस सलेण्डर लिकेज होने के कारण आग लगी थी । आग लगने से दुकान का सञ्चालक श्याम साह  की बेटी रानी कुमारी साह का घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी है । उनकी पत्नी उर्मिला देवी साह और परोस के रहने वाले अरविन्द कुमार साह घायल है । घायल को जनकपुर अञ्चल अस्पताल मे उपचार हो रहा पुलिस ने जानकारी दी है ।45
सिलेण्डर ग्यास लगातार १० बिष्फोट होने के कारण स्थानीयवासी भयभित बना हुआ था । इधर पुलिस ने करीब २ सौ मिटर तक आसपास के लोगों को घर खाली कराया था ।
बिष्फोट के बाद घटना स्थल तक करीब डेढ घण्टा तक लोगों को आवत जावत बन्द कर दिया था । घटना को नियन्त्रण करने के लिए वारुण यन्त्र को करीब एक घण्टा से उपर लगा था ।
आग के नियन्त्रण मे लेने के लिए नेपाल प्रहरी, सशस्त्र प्रहरी और नेपाली सेना का टोली भी उपस्थित था । ग्याँस बिष्फोट के आवाज करीब जनकपुर नगर तक सुनाई पडा था । बिष्फोट के बाद आम लोगों मे भागमभाग मच्चा था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com