नेपालगन्ज में प्लाष्टिक संकलन का अभियान शुरु
नेपालगन्ज (बाँके जिला) पवन जायसवाल ,कार्तिक १६ गते ।
बाँके जिला के नेपालगन्ज नगर क्षेत्र को प्लाष्टिक मुक्त कराने के उद्देश्यों से सर सफाई के लियें प्लाष्टिक संकलन का अभियान शुरु किया गया है । कार्तिक ११ गते से सडक में फेंका हुआ प्लाष्टिक को संकलन करने का काम शुरु किया गया है ।
नेपालगन्ज बाजार वी.पी. चोक में वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वास्थ्य अधिकार तथा सुर्तीजन्य वस्तु नियन्त्रण सञ्जाल बाँके जिला के संयोजक तथा यू.पी.एफ. नेपाल के शान्ति राजदूत पूर्ण लाल चुके ने सडक में फेंका गया प्लाष्टिक को संकलन करके अभियान का शुभारम्भ करते हुये वातावरण को ही प्रदूषित करने, मिट्टी का उर्वरा शक्ति समाप्त करने वाला प्लाष्टिक का प्रयोग कम करके भविष्य में प्लाष्टिक मुक्त समाज सिर्जना करने के लियें विचार व्यक्त किया ।
विश्व के कुछ देशों में प्लाष्टिक की बिक्री वितरण और प्रयोग करने के लियें निषेध किया है । लेकिन नेपाल में अब यह अभियान शुरु किया गया है ।
सहकार्य नेपाल और सिद्धान्त अनुसन्धान महाविद्यालय संघ (वल्र्ड कर्प नेपाल) क्षेत्रीय कार्यालय के संयुक्त आयोजना में शुरु किया गया ।
यह अभियान बाँके जिला के नेपालगन्ज नगरपालिका के १७ वार्ड में संचालन किया जाएगा संस्था के केन्द्रीय अध्यक्ष कृष्ण बहादुर चन्द ने उसी अवसर में बताया । उन्हो ने यह अभियान सफल करने के लियें दो दिन पहले ही मात्र नेपालगन्ज में संगम अधिकारी के अध्यक्षता में प्लाष्टिक नियन्त्रण जिला सञ्जाल का गठन किया गया जानकारी दिया ।
दोनों संस्थाए“ के प्रतिनिधिओं और नेपालगन्ज स्थित सेन्ट थोमस हाई स्कूल में अध्ययनरत करीब दो दर्जन विद्यार्थीयों की सहभागिता में वी.पी. चौक से प्लाष्टिक संकलन का अभियान शुभारम्भ किया गया ।
प्लाष्टिक संकलन का अभियान नेपालगन्ज के सुर्खेत रोड, धम्बोझी चौक, घरवारी टोल, बागेश्वरी टोल होकर के सदरलाईन, त्रिभुवन चौक तब सडकों में फेंका हुआ प्लाष्टिक और प्लाष्टिक जन्य वस्तु संकलन किया गया था । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिन प्रतिदिन बढते जा रहा फोहर मैला को व्यवस्थापन करके नगरवासियों को जागृति कराने के लियें कार्यक्रम रहा है समिति ने बताया । इस अभियान को प्लाष्टिक नियन्त्रण सञ्जाल जिला शाखा सुर्खेत ने जनशक्ति सहयोग किया और नरसिंग कालेज नेपालगन्ज ने ५० जोड गलोब सहयोग किया । 
इसी तरह इस अभियान को बा“के जिला में तीब्रता देने में मै स्वयं इस अभियान जुट्ने का सहकार्य नेपाल संस्था के केन्द्रीय अध्यक्ष कृष्ण बहादुर चन्द ने प्रतिबद्धता व्यक्त किया । यह कार्यक्रम कार्तिक १७ गते तक सञ्चालन किया जाएगा सहकार्य नेपाल के प्रतिनिधि बिष्णु शाही ने जानकारी दिया ।

