Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगञ्ज में सार्वजनिक सुनुवाई कार्यक्रम आयोजन

 

DSC07640नेपालगन्ज,(बाँके जिला), पवन जायसवाल, कार्तिक १७ गते ।
नेपालगञ्ज नगरपालिका को देने वाला सेवा और सुबिधा को और प्रभावकारी ढंग से बनाने के लियें कार्तिक १४ गते प्रतिबद्धता व्यक्त किया गया।
नेपालगञ्ज नगरपालिका के सहयोग में बास व्दारा कार्तिक १४ गते के दिन नेपालगञ्ज में सार्वजनिक सुनुवाई कार्यक्रम आयोजन किया गया ।
नेपालगञ्ज नगरपालिका कार्यालय के कार्यकारी अधिकृत, बिभिन्न शाखाए के प्रमुखों  की सहभागिता में सम्पन्न सार्वजनिक सुनुवाई में सहभागियों ने नगर को सरसफाई, बिकास योजना, पर्यटकीय बिकास, कर्मचारीया का व्यवहारों  लगायत के दर्जनौं बिषयों पर प्रश्न उठान किया गया था ।
कार्यक्रम के अन्त में ५ बुदें का प्रतिबद्धता व्यक्त किया है । जिस में नगरपालिका का सेवाए“ और सुबिधा को और प्रभावकारी बनाना, नेपालगञ्ज के– वार्ड नं. १६ बेलासपुर लगाएत के क्षेत्रों में हुआ अतिक्रमण हटाने के लियेें, नगरपालिका के कार्ये में रहने वाले, आनाकानी करने वाले  कर्मचारीयों को  आवश्यक कारवाही करेें, नगरपालिका के समग्र बिकासों के लियें सहकार्य, समन्वय के लियें  पहल करें और वडा नागरिक मञ्च को वडा स्तर में सक्रिय बनायें और नागरिकों का सिकायत का  व्यवस्थापन करने जैसा रहा है । DSC07641
नेपालगन्ज नगरपालिका के कार्यकारी अधिकृत लोक बहादुर सुनार, योजना शाखा के प्रमुख श्यामकाजी पिया, सामाजिक बिकास शाखा के कृष्ण प्रसाद जोशी, लेखा शाखा के प्रमुख राजन के.सी., निरीक्षण शाखा के पवन कनौजिया, नगरपालिका एलजिसिडिपि के निबेश शर्मा और नगरपालिका के प्राबिधिक सल्लाहकार सोफस सोफियानस ने प्रतिबद्धता में हस्ताक्षर किया था ।
सुनुवाई सञ्चालन बास नेपालगन्ज के निर्देशक नमस्कार शाह ने किया और कार्यक्रम में स्वागत संयोजक मन भण्डारी ने किया, उद्धेश्यों के उपर प्रकाश डाला नगरपालिका के निबेश शर्मा ने  समापन बास के कार्यबाहक अध्यक्ष रमेश सिटौला ने किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *