Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल को हिन्दु राष्ट्र से धर्मनिरपेक्ष बनाना दुर्भाग्यपूर्ण : शंकराचार्य

 


माला मिश्रा बिराटनगर ! प्राचीनकाल से नेपाल हिन्दू राष्ट्र रहा है जिसे धर्मनिरपेक्ष बना दिया गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है । राजनीतिक मुद्दा बना कर सनातन धर्म को कमजोर करने का यह साजिश है । धर्मनिरपेक्ष करने बाले शांतिप्रिय इस राष्ट्र का कलंक है । उपरोक्त बातें उड़ीसा राज्य के गोवर्धन पीठ का पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलनन्द जी महाराज ने सोमवार को बिराटनगर के अतिथि सदन में आयोजित स्वागत अभिनन्दन समारोह में लोगो का सवाल का जवाब देते उन्होंने उक्त बात कही । उन्होंने स्पष्ट किया कि नेपाली जनता ही इसका जवाब दे सकता है इसपर ज्यादा बाते करना उचित नही ।
इस मौके पर बिराटनगर का मेयर भीम पराजुली तथा स्वागत समिति का सुरेश कुमार शर्मा ने उन्हें स्वागत अभिनन्दन किया । इस मौके पर भिखमचन्द्र सरल , बेनिगोपाल मुंदड़ा , श्याम प्रसाद पौडेल , श्रवण कुमार अग्रवाल , निर्मल कुमार दुग्गड़ ,शिवरतन जोशी ,जितेंद्र कुमार राठी , घनश्याम राठी , अनिल साह , जयेश बोहरा , सूरज मिश्र , मनोज मिश्र सहित बड़ी संख्या में विभिन्न संस्था के लोग मौजूद थे ।

यह भी पढें   नवविवाहिता मिथिलानी आज कर रही हैं मधुश्रावणी पर्व का समापन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com