Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जोगबनी के इंद्रानगर में शनि व बजरंगबली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुचे स्थानीय विधायक

 


माला मिश्रा जोगबनी । जोगबनी के इंद्रानगर में शनिदेव तथा बजरंगबली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले हो रहे चार दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन भागवत कथा के समापन के अवसर पर फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी, फारबिसगंज डीएसपी रामपुकार सिंह सहित कई गणमान्य लोग भागवत कथा सुनने पंहुचे । भागवत सुनने पंहुचे स्थानीय विधायक तथा फारबिसगंज डीएसपी सहित जोगबनी थानाध्यक्ष आफताब अहमद का आयोजक कमिटी द्वारा रेशमी वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया गया । इस अवसर पर स्थानीय विधायक मंचन केशरी ने आयोजक कमिटी को इतना शानदार कार्यक्रम करने के लिये साधुवाद दिया साथ ही उन्हें इस भक्ति कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिये धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा की भागवत के स्मरण से ही मन आनंदित हो जाता है । संतो के बीच भागवत सुनने से तो पूरी आत्मा ही पवित्र हो जाती है । सोमवार की रात्रि भागवत सुनने को भक्तों खासकर महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा । कथावाचक चंद्रभान द्विवेदी द्वारा गाये गये भक्ति गीत के रश में सारे भक्त आनंदित हो झूमते दिखे । कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक कमिटी केअध्यक्ष किमी आनन्द के अलावा हिमांशू सिंह, बिनोद सिंह, रंजीत चटर्जी, बिक्रम सिंह, किरणदीप साह, राजा पाण्डेय, शत्रुघ्न राउत, तुषार सिंह आदि सक्रिय दिखे ।

यह भी पढें   शिशु मंदिर के दो आचार्यों के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *