Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इस्लामिक आतंकी संगठन मध्य एशिया तक अपनी पकड़ बनाने की कोशिश में : थिंक टैंक

 

दमिष्क, एएनआइ।

कनाडा के एक थिंक टैंक ने अपने रिसर्च पेपर में कहा कि सीरिया और इराक के इस्लामिक आतंकी संगठन जैसे आइएस अब मध्य एशिया तक अपनी पकड़ बनाने की कोशिश में लगे हैं। वह रणनीतिक स्थिति और कच्चे माल की आपूर्तिकर्ता की हैसियत में पहुंचने के लिए अब रूस और चीन पर अपना कब्जा चाहते हैं।

‘मध्य एशिया में आतंकी खतरा : एक समस्या विभिन्न पहलू’ शीर्षक वाले रिसर्च पेपर को विशिष्ट लेखक एलिसेंड्रो लुंडिनी ने तैयार किया है। कनाडा के थिंक टैंक इंटरनेशनल फोरम फार राइट्स एंड सिक्योरिटी (आइएफएफआरएएस) की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आतंकी संगठन आइएस में अब जो भर्तियां हो रही हैं, वह आतंकी ज्यादातर रूस और चीन से ही आ रहे हैं। हजारों की तादाद में मध्य एशियाई देशों के लोग आइएस में शामिल हो रहे हैं। रूस और चीन जैसे देशों के युवा बड़ी तादाद में सीरिया या इराक जाकर आइएस या अन्य आतंकी संगठनों में शामिल हो रहे हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 3 सितंबर 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

शोध में यह भी बताया गया है कि आशंका यह भी जताई जा रही है कि यूरोप और एशिया के मिश्रित इलाकों में आइएस के घातक लड़ाके अपने पैर जमा सकते हैं। साथ ही उनकी रणनीति और विचारधाराओं के समर्थक बन सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह दावा बिना किसी आधार के नहीं किया जा रहा है। बल्कि पिछले साल अगस्त में उज्बेकिस्तान के कट्टरपंथी इस्लामिक आंदोलन के दौरान बहुत से लोगों ने आइएस जैसे आतंकी संगठनों की ओर अपना झुकाव दिखाया था। यह काफी खतरनाक बात है।

यह भी पढें   नेपाल की बाढ़ प्रलय ने झकझोरा जोगबनी का दिल, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

एक अन्य चिंता की बात यह भी है कि अफगानिस्तान में तालिबान भी तुर्कमेनिस्तान जैसे देशों की सीमाओं पर असर डाल सकता है। उल्लेखनीय है कि रूस इस्लामिक कट्टरपंथियों का प्रभाव कम करना चाहता है। इसीलिए उस जगह पर जिहादियों की बढ़ोतरी की आशंका बढ़ गई है। ऐसा ही दुष्प्रभाव पूरे मध्य एशिया में तुर्कमेनिस्तान से लेकर ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान में भी देखा जा सकता है। इन देशों के आतंकियों की भर्ती रोकने के लिए इस क्षेत्र के देशों को एक साझा नीति बनाने का सुझाव दिया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com