Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना से परेशान चीन : 44 शहरों में पूर्ण या आंशिक लाकडाउन

 

बीजिंग, एजेंसी।

चीन में सोमवार को स्थानीय स्तर पर कोरोना संक्रमण के 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। इनमें 3,297 लक्षण वाले और 17,332 बिना लक्षण वाले मामले शामिल हैं। संक्रमण के मामलों में वृद्धि से चीन में राष्ट्रीय संकट जैसी स्थिति पैदा होने लगी है। चीन की आर्थिक नगरी शंघाई समेत कई शहरों में सख्त लाकडाउन के चलते आम लोगों की परेशानियां पहाड़ जैसी हो गई हैं। प्रशासनिक सख्ती से लोगों में गुस्सा भी भर रहा है। शंघाई में कोरोना संक्रमण की वजह से सोमवार को सात लोगों की जान भी चली गई। शंघाई के अलावा 18 अन्य प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक में सभामुख से सात दिनों के भीतर संसदीय समिति गठित करने का आग्रह

चीन के लिए चिंता की बात यह भी है कि ये सभी मामले स्थानीय स्तर पर संक्रमण के हैं। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए चीन ने सख्त लाकडाउन लगाया है। इससे रोजमर्रा के सामना की सप्लाई भी बाधित हो रही है। दैनिक जरूरत के सामना के लोगों तक पहुंचाने में अधिकारियों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

इंवेस्टमेंट बैंक नोमूरा एवं सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक गुरूवार तक चीन के कम से कम 44 शहरों में पूर्ण या आंशिक लाकडाउन लगाया गया था। सबसे सख्त लाकडाउन शंघाई में है। इसके चलते शंगाई की करीब ढाई करोड़ आबादी को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com