नेपाली सेना में कार्यरत महिला सैनिक ने खूद को गोली मार कर की आत्महत्या
कपिलवस्तु, २१ अप्रील । नेपाली सेना में कार्यरत एक महिला सिपाही ने खूद को गोली मार कर आत्महत्या की है । घटना कपिलवस्तु की है । कपिलवस्तु स्थित शमशेरदल गण में कार्यरत सिपाही कोपिला राजवंशी ने बुधबार शाम ड्यूटी आवर में अपने ही पेट में गोली मारी थी ।
प्राप्त सूचना अनुसार अपने ही साथ में रहे एम १६ राइफल से उन्होंने खूद को गोली मारी थी । गम्भीर घायल उनको उपचार के लिए काठमांडू लाने की तैयारी हो रही थी । लेकिन होलिकॉप्टर समय में ना पहुँचने के कारण रात में ही राजवंशी ने दम तोड़ दिया । उपचार के लिए उनको लुम्बिनी प्रादेशिक अस्पताल में भर्ती की गई थी । उन्होंने क्यों आत्महत्या की, इसके संबंध में अनुसंधान हो रहा है ।

