Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी पर महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी

 

इस्लामाबाद (एएनआई)।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को महाभियोग प्रस्ताव का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने राष्ट्रपति को हटाने पर चर्चा करने के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं से मुलाकात की। जरदारी ने जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल (जेयूआई-एफ) के प्रमुख मौलाना फजल-उर-रहमान और बलूच नेशनल पार्टी-मेंगल (बीएनपी-एम) के प्रमुख सरदार अख्तर मेंगल से यहां इस्लामाबाद में मुलाकात की और अल्वी के खिलाफ महाभियोग पर चर्चा की। इस बीच डान अखबार ने ये भी खबर दी है कि बुधवार को राष्‍ट्रपति आरिफ अल्‍वी ने पहली बार पीएम शहबाज शरीफ से मुलाकात की है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 3 जुलाई 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

बैठक में जेयूआई-एफ प्रमुख ने जरदारी से कहा कि उनकी पार्टी अगले अध्यक्ष के लिए अपना उम्मीदवार ला रही है। हालांकि, बीएनपी-एम प्रमुख ने पूर्व राष्ट्रपति को अपना निर्णय लेने से पहले संख्या की जांच करने की सलाह दी, साथ ही कहा कि निर्णय लेते समय गठबंधन को एकजुट रहना चाहिए। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने पहले अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया था, लेकिन पीटीआई से सलाह के बाद उन्‍होंने ऐसा करने से इन्‍कार कर दिया था। आपको बता दें कि पीटीआई की सरकार के गिरने के बाद अल्‍वी ने शहबाज शरीफ को भी पीएम पद की शपथ नहीं दिलाई थी। इतना ही नहीं शहबाज की कैबिनेट को भी शपथ दिलाने के लिए कार्यवाहक राष्‍ट्रपति सादिक संजरानी का सहारा लिया गया था।
पाकिस्तान में राष्ट्रपति को शारीरिक या मानसिक अक्षमता के आधार पर या संविधान के उल्लंघन या घोर कदाचार के आरोप में महाभियोग के माध्यम से हटाया जा सकता है। आपको यहां पर ये भी बता दें कि राष्‍ट्रपति को हटाने के लिए नेशनल असेंबली में एक तिहाई सदस्‍यों के समर्थन की जरूरत होगी। देश में पीटीआई सरकार के गिरने के बाद भी राजनीतिक संकट लगातार बरकरार है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *