Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोसपा की ओर से काठमांडू महानगरपालिका में जोशी उम्मीदवार

 

काठमांडू, २१ अप्रील । लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) ने काठमांडू महानगरपालिका में मेयर और उप–मेयर पद में उम्मीदवारों का नाम सिफारिश किया है । सिफारिश अनुसार लोसपा की ओर से मेयर पद में दोनिन्द्र जोशी और उप–मेयर पद में शारदा देवी मगर प्रतिस्पर्धा करेंगे । लोसपा प्रदेश कमिटी की ओर से उन लोगों का नाम सिफारिश हुआ है ।
लोसपा बागमती प्रदेश अध्यक्ष करण श्रेष्ठ के अनुसार जोशी पार्टी के लिए जिला समिति अध्यक्ष और मगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं । उनका कहना है कि काठमांडू के विभिन्न वडा में भी पार्टी की ओर से उम्मीदवारी दी जा रही है, इसके लिए विमर्श जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com