Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

झापा में एकीकृत समाजवादी ने किया गठबंधन से बाहर होने का निर्णय

 
चुनाव चिह्न, फाईल तस्वीर

झापा, २१ अप्रील । सत्ताधारी पाँच दलीय गठबंधन में शामील नेकपा एकीकृत समाजवादी पार्टी ने झापा जिला में गठबंधन से बाहर होने का निर्णय लिया है । एकीकृत समाजवादी झापा जिला के अध्यक्ष बेदराज रेग्मी का कहना है कि नेपाली कांग्रेस न्यायोचित भागभण्डा के लिए तैयार नहीं है, इसीलिए बाहर होना पड़ रहा है । उन्होंने कहा कि नेपाली कांग्रेस अधिकांश क्षेत्र में बिगत की सहमति के विपरित कांग्रेस पार्टी से ही उम्मेदवार चयन कर रही है, जो स्वीकार्य नहीं हो सकता ।
गठबंधन से बाहर होते ही एकीकृत समाजवादी ने झापा जिला के विभिन्न स्थानीय निकाय में प्रमुख तथा उप–प्रमुख के उम्मीदवारों का नामावली सार्वजनिक किया है । पार्टी के प्रचार विभाग प्रमुख तीर्थ सिग्देल ने कहा है कि गठबंधन से बाहर हो जाने के बाद आवश्यकता के आधार में अन्य पार्टियों से गठबंधन के लिए वार्ता हो रही है । सिग्देल के अनुसार राप्रपा और जसपा के साथ चुनावी गठबंधन के लिए वार्ता जारी है ।
स्मरणीय है, एकीकृत समाजवादी ने झापा जिला में एक प्रमुख, ६ उपप्रमुख और १५ वडाध्यक्ष माग किया था । लेकिन नेपाली कांग्रेस का कहना है कि यह अस्वभाविक मांग है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *