Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ईद से पहले बम विस्फोट से दहला अफगानिस्तान, आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेदारी

 

काबुल, एएनआई:

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बीते 48घंटों के दौरान दो बम विस्फोटों की वारदात को अंजाम दिया गया है। काबुल में शनिवार को हुए विस्फोट में एक महिला के मारे जाने की खबर है। वहीं तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, देश में ईद के त्यौहार से पहले सिलसिलेवार धमाकों की वारदातों ने जश्न के माहौल को मातम में बदल दिया है। बताया जा रहा है कि शनिवार को काबुल में चुंबकीय बम का इस्तेमाल करके धमाके को अंजाम दिया गया।

यह भी पढें   मंत्री विराज भक्त श्रेष्ठ ने दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा रद्द की

अफगान पुलिस प्रवक्ता खालिद जादरान ने ट्वीट कर बताया कि, काबुल में चुंबकीय बम का इस्तेमाल कर किए गए धमाके में एक महिला की मौत हुई है और तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। धमाके के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों के दौरान अफगानिस्तान में हुई धमाकों की श्रृंखला ने पूरे देश को हिला दिया है। शुक्रवार को ही जुमे की नमाज के बाद मस्जिद में धमाके को अंजाम दिया गया था। जिसमें करीब 10 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे। वहीं मजार-ए-शरीफ में गुरुवार को बल्ख प्रांत में दो विस्फोट हुए, जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए। एक धमाका एक शैक्षणिक संस्थान के पास किया गया, जबकि दूसरा धमाका एक वाहन में किया गया। इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह ने दोहरे विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 14 अगस्त 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com