नेपाल विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकार और भारतीय रक्षामन्त्री बीच भेटवार्ता
काठमांडू, २ मई । नेपाल विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारी और भारतीय रक्षामन्त्री राजनाथ सिंह के बीच भेटवार्ता हुई है । महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय प्रकाश निषाद की टोली रक्षामन्त्री सिंह से मिलने के लिए दिल्ली स्थित रक्षा मन्त्री का सरकारी निवास पहुँच गए थे । उपाध्यक्ष निषाद के अनुसार १५ मिनट की भेटवार्ता के दौरान नेपाल–भारत संबंध, समान धर्म–संस्कृति, दोनों देशों की धार्मिक स्थलों में विश्व के सभी हिन्दूओं की पहुँच, खुला सीमाना जैसे विषय को लेकर चर्चा हुई है ।
भारतीय रक्षामन्त्री सिंह द्वारा व्यक्त कथन को उद्धृत करते हुए महासंघ के उपाध्यक्ष निषाद ने कहा– ‘नेपाल–भारत संबंध प्राकृतिक है, दोनों देशों के नागरिकों के बीच खून का रिस्ता है, ऐसी संबंध को कोई भी नहीं बिगाड़ सकता ।’
भेंटवार्ता में महासंघ के महासचिव अभिषेक तिवारी, विश्व हिन्दू महासंघ अमेरिका के अध्यक्ष देवी प्रसाद पाण्डे, विश्व हिन्दू महासंघ भारत के उपाध्यक्ष नवल बिहारी शरण जैसे पदाधिकारियों की सहभागिता रही थी ।

