Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

वरना तो चाहते वो भी होंगे : इन्दु तोदी

 

” ” वरना तो चाहते वो भी होंगे ” “

होते हैं बनाने को वो मजबुर
बचपन में औलाद को मज़दूर
वरना तो चाहते वो भी होंगे
बनाना उन्हे बड़ा मशहूर ।

हो जाया करतें है खुश
खाकर बासी भात
वरना तो चाहते वो भी होंगे
उड़ाना नित नई दावत ।

सो जाते हैं टूटे झोपड़ों में
थक हार कर चैन की निंद
वरना तो चाहते वो भी होंगे
बिश्राम,वातानुकूलित बंगलों में ।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन – उपाध्यक्ष और महासचिव के बारे में अपडेट

पड़ता है हर रोज नंगे पाँव
पथरिली राह पर चलना
वरना तो चाहते वो भी होंगे
मखमली कालीन पर टहलना ।

चमकाना पड़ता है कोमल
हाथों शीशे रईसों की कारों के
वरना तो चाहते वो भी होंगे
बैठना विदेशी गाड़ियों में !

छोटे हाथों से बड़े बड़े पतीले
है रगड़ना पड़ता ,
वरना तो चाहते वो भी होंगे
चार अक्षर ज्ञान के पढना !

इन्दु तोदी , धरान

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com