Sun. Jul 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गठबंधन में शामील उम्मीदवारों को चुनाव जीतना सहज ही हैः प्रचण्ड

 
पुष्पकमल दाहाल (प्रचण्ड) फाईल तस्वीर

चितवन, ५ मई । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने दावा किया है कि गठबंधन में शामील उम्मीदवार को चुनाव जीतना सहज ही होनेवाला है । चितवन जिला भरतपुर में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधन से पूर्व प्रत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । अध्यक्ष प्रचण्ड का कहना है कि गठबंधन में शामी उम्मीदवारों के पक्ष में ऐसी परिस्थितियां है, जिससे वह सहज ही चुनाव जीत पाएंगे ।
भरतपुर नगरपालिका में स्वतन्त्र उम्मीदवारी देनेवाले जगन्नाथ पौडेल के प्रति संकेत करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि लोकतन्त्र में किसी को भी उम्मीदवार बनने की हक है, लेकिन फैसला आम जनता ही कर सकती है । स्मरणीय है, भरतपुर में प्रचण्ड पुत्री रेणु दाहाल ने सत्ताधारी गठबन्धन की ओर से मेयर पद में उम्मीदवारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *