Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रोल्पा में आयोजित चुनावी सभा में झडप, उम्मीदवार घायल

 
सांकेतिक तस्वीर

काठमांडू, ५ मई । रोल्पा में चुनावी प्रचार–प्रसार के दारान दो राजनीतिक समूह के बीच झड़प हुआ है । रोल्पा जिला माडी गांवपालिका में कांग्रेस–एमाले और माओवादी–एकीकृत समाजवादी बीच चुनावी गठबन्धन हुआ है । गठबंधन अनुसार दोनों समूह चुनावी प्रचार–प्रसार के दौरान माडी गांवपालिका–३ में इकठ्ठा हो गये थे ।
प्राप्त सूचना अनुसार चुनावी सभा समाप्त होने के बाद झडप हुई थी । झडप में माडी गांवपालिका–३ के वडाध्यक्ष उम्मीदवार मीनबहादुर डाँगी घायल हो गए हैं । डाँगी कांग्रेस–एमाले गठबंधन के उम्मीदवार हैं ।
उम्मीदवार डाँगी के शर पर चोट लगी है । उनको उपचार के लिए नेपालगंज भेजा गया है । जिला पुलिस कार्यालय रोल्पा ने घटना की पुष्टी की है । घटना में अन्य राजनीति कार्यकर्ता भी घायल हो गए हैं । पुलिस का कहना है कि घायलों की अवस्था सामान्य है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *