Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमावर्ती अररिया जिला के नये जिलाधिकारी इनयात खान ने दिया योगदान !

 

 

माला मिश्रा बिराटनगर ! सोमवार को सीमावर्ती अररिया जिला के नये जिलाधिकारी के रूप में श्रीमती इनयात खान ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में तत्कालीन जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच से उन्होंन अपना पदभार ग्रहण किया। इससे पहले जिला मुख्यालय पहुंचने पर नये जिलाधिकारी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार सिंह, अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार ठाकुर, उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार सहित अन्य वरीय प्रशासनिक अधिकारियों ने बुके देकर नये जिलाधिकारी का स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से रु-ब-रू होते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में विधि व्यव्यस्था का संधारण करते हुए सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण तरीके से योजनाओं के क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जायेगा। जनभागीदारी को बढ़ा कर तमाम कल्याणकारी सरकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ जीविका सहित अन्य विभाग द्वारा जीविकोपार्जन व स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं का बढ़ावा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सामुहिक सहयोग से जिले के सर्वांगीण विकास का हर संभव कोशिशें की जा जायेगी। इसमें तमाम जिलावासी व सहयोगी अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग की अपील उन्होंने की। उन्होंने कहा कि तत्कालीन जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच द्वारा जिले के विकास के लिये जो महत्वपूर्ण कार्यों किये गये हैं, इसे आगे बढ़ाने की दिशा में साकारात्मक पहल की जायेगी। वहीं पदभार ग्रहण करने के पश्चात जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सभी विभागीय पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में ब्रीफिंग बैठक भी आहूत की गई। जिसमें सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रगति एवं उपलब्धि समीक्षा की गई। बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

यह भी पढें   भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा चौकसी होगी और मजबूत, मुख्य सचिव ने किया जयनगर नेपाली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed