Mon. Oct 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन : ‘तिब्बत एयरलाइन्स’ के एक विमान के रनवे से उतरने के कारण उसमें आग लगी, कई घायल

 

चीन के दक्षिण-पश्चिम चोंगकिंग शहर में बृहस्पतिवार को ‘तिब्बत एयरलाइन्स’ के एक विमान के रनवे से उतरने के कारण उसमें आग लग गई, जिससे कई लोग घायल हो गए। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि तिब्बत जा रहे विमान में 113 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य सवार थे। विमान से सभी लोगों को निकाल लिया गया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढें   माछापुच्छ्रे बैंक की २८वीं वार्षिक साधारणसभा सम्पन्न, ६ प्रतिशत लाभांश पारित

हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि हादसे में कम से कम 25 लोग घायल हुए हैं। सरकारी ‘चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क’ (सीजीटीएन) की खबर के अनुसार, हताहत हुए लोगों की सटीक संख्या अभी पता नहीं चल पाई है।

हांगकांग के ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के अनुसार, ‘चाइना सेंट्रल टेलीविजन’ (सीसीटीवी) द्वारा जारी किए गए वीडियो में चोंगकिंग जियांगबेई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तिब्बत एयरलाइन्स के विमान के आगे के हिस्से से आग की लपटें और काला धुआं निकलता दिखाई दे रहा है। लोग अफरा-तफरी में पिछले दरवाजे से विमान से निकलते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढें   नेपाल में दो महीने में 4.36 खरब रुपये की रेमिटेंस, पिछले साल की तुलना में 23.9 प्रतिशत वृद्धि

सीसीटीवी ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और रनवे फिलहाल बंद है। विमान तिब्बत के न्यिंगची के लिए रवाना होने वाला था और तभी उसमें आग लग गई। घटना की जांच की जा रही है। हालिया हफ्तों में चीन में दुर्घटनाग्रस्त हुआ यह दूसरा विमान है। बोइंग 737 विमान 12 मार्च को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार सभी 132 लोग मारे गए थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com