प्रधानमंत्री मोदी जी नेपाल के हर संकट में साथ दिखे है : अशोक वैद्य

वीरगंज, 13 मई 022 ।नेपाल भारत साहयोग मंच के अध्यक्ष तथा नेपाल के वरिष्ठतम उद्योगपति श्री अशोक वैध्य ने कहा है कि नेपाल के प्रत्येक नागरिक सम्माननीय भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का स्वागत अभिनन्दन करने के लिए प्रतिक्षारत है ।
उन्होंने एक विज्ञप्ति के जरिए विस्तृत में बताया है कि नेपाल के अभिन्न मित्र सम्माननीय भारतीय प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी का पाँचवीं बार हो रहा नेपाल भ्रमण से नेपाल के साथ मैत्री सम्बन्ध को उनके द्वारा प्राथमिकता प्राप्त है, यह साफ दिखता है ।
सम्माननीय मोदी जी द्वारा ‘ पड़ोसी प्रथम’ के नीति का नेपाल को हमेशा लाभ मिला है ।
कहा जाता है, नेपाल – भारत जनसम्बन्ध रोटी – बेटी का है । प्रधानमंत्री मोदी जी नेपाल के हर संकट में साथ दिखे है , वे नेपाल के विकास में भारत का अहर्निश सहयोग है , इसको ब्यवहारिक रूप दिए है । वे नेपाल के सच्चे मित्र है ।लुम्बिनी में उनका पहला भ्रमण हैं । इससे पहले के भ्रमण में वे काठमांडू, जनकपुर और मुक्तिनाथ धार्मिक सांस्कृतिक
भ्रमण कर चूके हैं । यीन सांस्कृतिक स्थल जगहों का भ्रमण का विशिष्ट अर्थ है ।
लुम्बिनी भ्रमण के क्रम में नेपाल के प्रधानमन्त्री शेर बहादुर देउवा जी अपने भारतीय समकक्षी मोदी जी के साथ मायादेवी मन्दिर में पूजाअर्चना करेंगे ।लुम्बिनी विहार क्षेत्र में बौद्ध संस्कृति सम्पदा केन्द्र का शिलान्यास और विशेष समारोह का सम्बोधन करने का कार्यक्रम से भ्रमण को बहुआयामी बनाया है ।
बुद्धजयन्ती के दिन भारतीय प्रधानमंत्री का लुम्बिनी यात्रा से अन्तर्राष्ट्रीय जगत में इस स्थल का प्रचार और ख्याति बढ़ोतरी होने का विश्वास है । इससे पहले जनकपुर और मुक्तिनाथ का भ्रमण से यीन तीर्थस्थलों में श्रद्धालुओं के आगमन
में बृध्दि हुई है।

भारतीय प्रधानमंत्रीयों में नरेन्द्र मोदी जी ही ऐसा ब्यक्ति है जो नेपाल के धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की यात्राएं प्राथमिकता रखा है । यह नेपाल- भारत सहयोग मंच उनके इस भावना का मुक्तकंठ से प्रशंसा करता है ।
इस भ्रमण से नेपाल -भारत ऐतिहासिक एवं अद्वितीय सम्बन्ध और उंचाई प्राप्त करेगा ।

